आज युवा राष्ट्रीय जनता दल मुजफ्फरपुर के द्वारा राष्ट्रीय जनता दल के प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन को लेकर समीक्षात्मक बैठक जिला राजद प्रधान कार्यालय में किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष नितेश यादव ने किया। युवा जिला अध्यक्ष नितेश यादव ने कहा केंद्र सरकार को जाति जनगणना करानी चाहिए जिससे आर्थिक शैक्षणिक और सामाजिक रूप से पिछड़े समुदायों को चिन्हित कर मुख्यधारा में लाया जा सके।


जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा जाति जनगणना और मंडल कमीशन को पूर्णत: अध्यादेश लागू करने के लिए 7 अगस्त को धरना प्रदर्शन किया जाएगा और जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजीव सिंह, आदित्य प्रकाश, अजय कुमार मिश्रा, सुशील राम, सुजीत शाह, सुधाकर शर्मा, मोहम्मद आजाद, अभिमन्यु कुमार, रणधीर यादव, चंदन साहनी, प्रशांत यादव, त्रिभुवन राम, अनिल यादव, अनिल पासवान, ललन यादव, अतुल जायसवाल, लखीदर राय, अशोक राम, अजय कुमार यादव, मनोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, टिंकू कुशवाहा, अतुल कुमार,कृष्णा यादव, सुबोध गिरी, गौरव कुमार, शिव कुमार, किंग यादव, पिंटू यादव,रंजीत कुमार, अर्पण निषाद, अमरनाथ यादव, पंकज सहनी एवं युवा राजद के तमाम क्रांतिकारी साथी उपस्थित थे l





Leave a Reply