रेलवे जंक्शन व ट्रेनों पर यात्रियों की मोबाइल चो’री व छिनतई करने वाला शातिर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। जीआरपी शातिर को लंबे समय से तला”श कर रही थी। वह पकड़ में नहीं आ रहा था। छिनतई की घटना के बाद वह जंक्शन से फरार हो जाता था। अपराधी मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर जहेलियां गली वार्ड नंबर 13 निवासी रंजीत पटेल उर्फ कालिया है।

लेकिन, इसी बीच वह एक यात्री से मोबाइल छीनकर भाग रहा था। हल्ला हंगामा होने पर जंक्शन पर गश्त लगा रहे जीआरपी के जवानों ने अन्य यात्रियों की मदद से उसे खदेड़कर पकड़ा। फिर, उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अबतक 20 से ज्यादा मोबाइल की चोरी व छिनतई कर चुका है।जबकि, कई बार जेल भी जा चुका है।

मामले में जीआरपी थानेदार दिनेश साहू ने बताया कि सिकंदरपुर जहेलियां गली वार्ड नंबर 13 निवासी रंजीत पटेल उर्फ कालिया है। इसकी तलाश काफी समय से थी। पूर्व में भी वह जंक्शन पर कई बार यात्रीयो की मोबाइल चोरी कर चुका है। उसकी चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। उसके तस्वीर से उसे तलाश किया जा रहा था। इसी बीच शातिर ने सुपौल जिले के मरौना थाना के सरोज बेला निवासी सज्जन कुमार सिंह मोबाइल छीनकर भागने लगा। शातिर के खिलाफ उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।




Leave a Reply