BIHARBreaking NewsSTATE

सीतामढ़ी जिले को दो दिन में दोबारा मिली कोरोना टीके की 50000 डोज, टीकाकरण अभियान में तेजी

सीतामढ़ी जिले में 2 दिनों के अंदर 50000 (पचास हजार) टीके की डोज़ पुण: प्राप्त हो गई है। आज से सभी टीका केंद्रों पर सघन टीकाकरण चलाया जा रहा है। वही दूसरी तरफ रेडक्रॉस सीतामढ़ी में आज गुरुवार से दो दिनों तक सिर्फ सेकेंड डोज़ वालों को टीका लगाया जाएगा। ताकि, वे सहजता से टीका लगवा सकें। अन्य टीका केंद्रों पर दोनों डोज लगाई जाएगी। गौरतलब हो कि अभी तक जिले में कुल 645238 (छह लाख पैंतालीस हजार दो सौ अड़तीस व्यस्कों को टीका लगाया जा चुका है। अभी तक जिले में लगभग 28 प्रतिशत वयस्को को कोरोना टीके की प्रथम डोज़ लगाई जा चुकी है।

बताते चले कि जिले में 18 वर्ष से ऊपर की लगभग 23 लाख जनसंख्या है। गौरतलब हो कि जिले में एक सतत प्रक्रिया के तहत ही वैक्सीन प्राप्त होती है। जैसे ही सरकार से वैक्सीन प्राप्त होती है, सभी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से लोगो को वैक्सीन लगाई जाती है। जिलाधिकारी ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि जैसे-जैसे वैक्सीन आते जाएगी, टीकाकरण कार्य चलता रहेगा। उन्होंने लोगों से इस बात की भी अपील की है कि धैर्य रखें, सभी को वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण केंद्रों पर मास्क का जरूर उपयोग करें। साथ ही ज्यादा भीड़ नही लगाए व प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने सभी सरकारी विभागों के वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन लोगों या अधिकारियों व कर्मियों ने अभी तक द्वितीय डोज़ नहीं ली है, वे अनिवार्य रूप से ससमय द्वितीय डोज़ लगवा लें। सजग रहें, सतर्क रहें, मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। सदैव शारीरिक दूरी का पालन करें। किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर जिला प्रशसन के नंबर 06226…250316 पर सम्पर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा- निर्देशों का जरूर पालन करें। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते हैं।

  • सभी टीका केन्द्रों पर जारी रह सकेगा टीकाकरण अभियान ।
  • आज से दो दिन तक रेडक्रास सीतामढ़ी में सिर्फ सेकेंड डोजलगाई जाएगी ।
  •  जिलाधिकारी ने लोगों से की अपील, टीका लेने के बाद भी कोविड अनुपरूप व्यवहारों का अनिवार्य रूप से करें अनुपालन ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.