मुजफ्फरपुर में ब्रांडेड के नाम पर नकली समान बेचने का धंधा जोरों पर है। हाल के दिनों में लगातार नकली सामान बनाने के धंधे का खुलासा हुआ है। बावजूद इसके अभी भी कई जगहों पर यह कोरोबार फलफूल रहा है।
पुलिस ने औराई बाजार स्थित एक दुकान में छापेमारी कर ब्रांडेड कम्पनी के नाम पर नकली तेल और सेनेटाइजर बेचने का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली तेल, रैपर, ढक्कन, बोतल, सेनेटाइजर, डिटॉल समेत 15 लाख का सामान बरामद किया है।


कंपनी के अधिकारियों को मिली थी शिकायत
फरार धंधेबाज़ के नाम पते का सत्यापन कर उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। औराई थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में बाजार में धड़ल्ले से नकली तेल बेचा जा रहा था। इसकी शिकायत कम्पनी के अधिकारियों को मिली थी। उन लोगों ने ग्राहक बनकर यहां से तेल समेत अन्य सामान खरीदा था। इसकी जांच की गई। इसमे पाया गया कि ये नकली सामान है। जिसपर ब्रांडेड कम्पनी का लेबल चिपकाकर लोगों से ठगी की जा रही है।
आरोपी ने किराए पर ले रखा था मकान
इसके बाद अधिकारियों ने औराई थानेदार से इसकी शिकायत की। छानबीन के दौरान पता लगा कि चायपत्ती से तेल बनाने का धंधा किया जा रहा था। फरार आरोपी के नाम-पते का सत्यापन करने के लिए मकान मालिक से सम्पर्क किया गया है। आरोपी ने किराए पर दुकान ले रखी थी।




Comment here