BIHARBreaking NewsSTATE

पटना में उफान पर गंगा, बाढ़ का खतरा:कई बांधों में कटाव से सुरक्षा का खतरा, पटना सिटी में घाटों पर पानी, दरधा नदी के पानी के बहाव को सैंड बैग से रोका गया

बरसात में नदियां उफान पर है। पानी की तेज धार के कारण अब बांधों में कटाव हो रहा है। इससे सुरक्षा का अलर्ट किया गया है। पटना में NIT घाट पर पानी चढ़ने के बाद अब पटना सिटी के महावीर घाट और गायघाट में भी गंगा पाथवे पर पानी चढ़ गया है। सुरक्षा को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, पटना जिला के धनरूआ प्रखंड के सेवधाबिगहा में दरधा नदी में पानी के बहाव को सैंड बैग से रोका गया है।

सैंड बैग रखकर रोका गया पानी का बहाव।

सैंड बैग रखकर रोका गया पानी का बहाव।

कई बांधों में कटाव से अलर्ट
धनरूआ, दनियावां, फतुहा, अथमलगोला प्रखंडों में दरधा, पुनपुन, महत्माइन और भुतही नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इस कारण से कटाव और ओवरटॉपिंग का खतरा है। इसके रोकने के लिए प्रशासन का पूरा अलर्ट है। जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन की टीम निगरानी में लगी है।

अलर्ट मोड पर अफसर

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अधिकारी गांव से लगातार संपर्क स्थापित कर राहत एवं बचाव के कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही पानी के बहाव को रोकने के लिए जल संसाधन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा सैंड बैग का प्रयोग किया जा रहा है।

इससे पानी को रोकने तथा सुदृढ़ीकरण का काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कहा गया है कि अफसर बिना किसी पूर्व सूचना के क्षेत्र नहीं छोड़ें।

जलस्तर बढ़ने से सड़क पर जलजमाव।

जलस्तर बढ़ने से सड़क पर जलजमाव।

बाढ़ के कारण रोटी का संकट
बाढ़ के कारण प्रभावित इलाकों में रोटी का संकट हो गया है। लोगों का घर पूरी तरह से डूब गया है। इस कारण से रहने से लेकर और कोई व्यवस्था नहीं है। अब लोगों को इधर उधर शरण लेकर बचाव करना पड़ रहा है। इसी में हो रही बारिश के कारण समस्या और बढ़ गई है।

बाढ़ और बारिश से बचाव में प्रशासन की टीम काम कर रही है। प्रशासन ने सामुदायिक किचन की व्यवस्था की है जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना की व्यवस्था की जा सके।

नदियों के जल स्तर में बढ़त जारी

नदियों के जल स्तर में बढ़त जारी है। बाढ़ का पानी बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ रही है। इस खतरे से निपटने को लेकर प्रशासन ने बांधों के साथ अन्य इलाकों में निगरानी के पदाधिकारियों को जवाबदेही के साथ लगा दिया है। पटना में ग्रमीण इलाकों के साथ शहर में भी नदी का बढ़ता जलस्तर चिंता बढ़ाने वाला है।

पटना के कई इलाकों में बाढ़ का पानी तबाही मचाने वाला है। शहर में भी एनआईटी घाट गांधी घाट पर पानी तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है, सुरक्षा को लेकर हर तरह से इंतजाम किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.