BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी : तिलक मैदान रोड में जर्जर निगम मार्केट खाली कराया; तो’ड़ना शुरू, बनेगा नया शॉपिंग मार्ट

अर्से से विवाद के बीच बुधवार को तिलक मैदान रोड स्थित जर्जर निगम मार्केट को खाली कराया गया। बिल्डिंग तोड़ने की भी कार्रवाई शुरू की गई। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तिलक मैदान रोड में म्यूनिसिपल शॉपिंग मार्ट बनेगा। प्रशासन के दबाव के बाद दुकानदारों ने निगम प्रशासन को चाबी सौंपी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत भारत इंफ्रा काल प्राइवेट लिमिटेड को 1560.56 वर्कफीट में शॉपिंग मार्ट बनाना है।

इसमें शॉपिंग, फूड कोर्ट, ऑफिस, छोटे-छोटे स्टॉल व पार्किंग बनाई जाएगी। निगम मार्केट के दुकानदार व निगम प्रशासन में लंबे समय से दुकान खाली कराने को लेकर विवाद था। दुकानदार हाईकोर्ट गए थे। इससे पहले भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता ने निगम मार्केट की जांच के बाद उसे अबैटमेंड घोषित किया था।

विरोध की आशंका में नगर आयुक्त थे सतर्क

तिलक मार्केट खाली कराने के विवाद में निगम प्रशासन ने भाजपा नेता देवीलाल व राजद नेता वसीम अहमद मुन्ना समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराई थी। बुधवार को मजिस्ट्रेट की तैनाती के बीच निगम मार्केट को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय मामले में नजर रख रहे थे। सिटी मैनेजर ओमप्रकाश के नेतृत्व में निगमकर्मी कैंप करते रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.