BIHARBreaking NewsSTATE

ब्रेकिंग : पटना की सड़कों पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना – बिहार में कोरोना के मामलों में गिरावट का दौर जारी है. सूबे के 12 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड का एक भी केस सामने नहीं आया है. अभी-अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना की सड़कों पर जायजा लेने निकले है. भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पटना और आसपास के इलाकों का दौरा करेंगे और कोरोना प्रोटोकॉल का जायजा लेंगे. पटना और आस-पास के इलाके के भ्रमण के बाद अनलॉक 5 को लेकर मुख्यमंत्री बड़ा फैसला ले सकते हैं.पटना के कंकड़बाग, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, पटना सिटी सहित कई इलाकों का आज सीएम भ्रमण करेंगे. कोरोना के हालात को देखने के लिए आज उनका काफिला पटना के अलग-अलग जगहों के लिए रवाना हुआ.

आपको बता दें की कल यानि मंगलवार को सीएम नीतीश अलग-अलग जिलों का दौरा किया और कोविड प्रोटोकॉल का जायजा लिया. मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से निकले और व्यस्ततम सड़कों, इलाकों में गए। साथ ही लोगों के कोविड प्रोटोकॉल के पालन करने की स्थिति को खुद देखा. मुख्यमंत्री महात्मा गांधी सेतु होते हुए पटना और वैशाली जिले से इसकी शुरुआत की. फिर समस्तीपुर, मुजफ्फपुर और सारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया.

राज्य में फिलहाल छह अगस्त तक अनलॉक 4 लागू है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि मुख्यमंत्री एक-दो दिन में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक करेंगे और अनलॉक 5 की घोषणा करेंगे. फिलहाल राज्य में स्कूल और धार्मिक स्थल बंद हैं. माना जा रहा है कि सरकार स्कूल और धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला ले सकती है. बिहार में नए कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला कम हुआ है.

Input: LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.