BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR; शहर में होगा आम्रपाली रंग महोत्सव, बॉलीवुड से आएंगे कलाकार, जानें…

शहर में 11 दिनों तक चलने वाले आम्रपाली रंग महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। इस महोत्सव में 11 दिनों तक अलग-अलग नाटकों का मंचन होगा। आयोजन 23 जनवरी से दो फरवरी तक होगा। इसमें में देश के कई कलाकारों के साथ बॉलीवुड के स्टार भी आएंगे। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि इस महोत्सव में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के नाट्य संस्थानों की ओर से नाटकों की प्रस्तुति होगी। कथक व लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटकों का आयोजन होगा। फिल्म व थिएटर से जुड़े कई चर्चित कलाकारों ने इसमें आने की स्वीकृति दी है।
मंत्री ने कहा कि लोग इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें ताकि मुजफ्फरपुर का नाम संस्कृति के क्षेत्र में देश-विदेश स्तर पर हो सके।

डॉ. संजय पंकज ने कहा कि शहर के बुद्धिजीवी, साहित्यकार, समाजसेवी, शिक्षाविद् सभी ने इस आयोजन का स्वागत किया है। कुढ़नी के विधायक केदार गुप्ता ने कहा कि महावीर व बुद्ध की धरती पर रंग महोत्सव सबके लिए गौरव की बात है। आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने कहा कि वैशाली की कला नेत्री आम्रपाली के नाम पर 11 दिवसीय रंग महोत्सव समृद्ध परंपरा का सम्मान है। इसे युवा रंगकर्मियों ने विरासत में संभाल कर इतना बड़ा संकल्प लिया है।

इस 11 दिवसीय आयोजन में गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म के कलाकार सत्यकाम आनंद, विनीत कुमार, मनोज टाइगर, अखिलेन्द्र मिश्रा नये कलाकारों को ट्रेनिंग देंगे। मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, डॉ. कुमार विरल, राज कुमार सिंह, नदीम खान, प्रमोद आजाद, दीपक मिश्रा, राजेश चौधरी, समर विश्वजीत, जितेन्द्र, सुदर्शन प्रकाश, माधुरी, उत्सल, अभिनव कुमार, संतोष महाराज, अविनाश तिरंगा आदि थे। संचालन सुमन वृक्ष ने किया।

ये नाटक होंगे प्रस्तुत
तिथि नाटक
23 जनवरी बिदेसिया
24 जनवरी श्राद्ध
25 जनवरी ऑक्समैन
26 जनवरी इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर
27 जनवरी मांस का रुदन
तिथि नाटक
28 जनवरी हम तो ऐसे ही हैं
29 जनवरी कांजी हाउस
30 जनवरी निराला
31 जनवरी जिसने लाहौर नहीं देख्या
01 फरवरी मलाह टोली
02 फरवरी मैं बोघ नहीं भविष्य हूं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.