BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के 38 जिलों में 5 अगस्त तक बारिश:उत्तर बिहार के साथ दक्षिण बिहार में कई स्थानों पर हल्की बारिश, 1-2 स्थानों पर हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने बिहार के 38 जिलों में 5 अगस्त तक बारिश का अलर्ट किया है। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के जिलों में कई स्थानों पर हल्की और 1-2 स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है। 2-4 अगस्त तक बिहार के कई जिलों में भारी बारिश किा अनुमान है जबकि 5 अगस्त को पूरे बिहार में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान वज्रपात और आकाशीय बिजली का खतरा है। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक बिहार के 38 जिलों के लिए ब्लू और ग्रीन अलर्ट जारी किया है।

उत्तर बिहार में कई स्थानों पर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में कई स्थानों पर 5 अगस्त तक हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

ऐसे बन रहा मौसम का सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। आने वाले 48 घंटे में इसके उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मानसून की ट्रफ रेखा अनूपगढ़, दक्षिण हरियाणा, अलीगढ़, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, गया होते हुए कम दबाव के क्षेत्र में गुजर रही है। कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजरने से अगले 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं। होगा लेकिन बिहार में बारिश का मौसम बन रहा है।

पटना सहित 19 जिलाें में बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी की तरफ से पश्चिम की ओर बढ़ने वाले निम्न हवा के दबाव और बिहार, झारखंड से होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपरी हिस्से पर बने साइक्लोन सर्किल के प्रभाव से पटना सहित 19 जिलों में 3 से 11 MM तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने तीन अगस्त तक ग्रीन अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.