BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

दूसरी सोमवारी में बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा पर रोक / मुजफ्फरपुर का प्रसिद्ध मंदिर बंद, अब पूजा और जलाभिषेक करने पर भी प्रतिबंध, जल लेकर आए भक्त हुए निराश

मुजफ्फरपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर को दूसरी सोमवार में पूरी तरह बंद कर दिया गया। भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। सेवा दल के भक्त वही मौजूद रहे। मंदिर का मुख्य द्वार तो भक्तों के लिए पहले से बंद था। इस बार चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई। सभी जगहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

बाबा के मंदिर तक भक्तों को जाने की अनुमति नहीं है। पूजा और जलाभिषेक करने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। जबकि पिछली सोमवारी को भक्तों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर पूजा और जलाभिषेक किया था। यही सोचकर वे लोग इस बार भी पूजा करने पहुंचे। लेकिन, उन्हें निराशा हाथ लगी। मन्दिर तक पहुंच ही नहीं पाएं।

पहलेजा घाट से जल लेकर आए थे जलाभिषेक करने
पिछली सोमवारी को देखते हुए इस बार काफी संख्या में भक्त पहलेजा घाट जल भरने चले गए थे। सोचा था मंदिर के द्वार पर ही जलाभिषेक कर लेंगे। लेकिन, जब वहां से जल लेकर आए तो पता लगा कि मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग है।

मुख्य द्वार तक जाने और पूजा करने पर रोक है। यह सोचकर वे निराश होकर लौट गए। जलबोझी करने गए मुजफ्फरपुर के अमन कुमार, सुमित सुमन, राजीव आनन्द और नंदिता प्रभा ने बताया कि पहलेजा घाट से पैदल चलकर आए हैं। सोचा था किसी तरह पूजा कर लेंगे। लेकिन, मंदिर तक भी नहीं जाने दिया जा रहा है।

उमड़ी भी भीड़ और टूटा था प्रोटोकॉल
बता दें कि पिछली सोमवारी को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इससे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो सका था। भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती नहीं थी। इससे सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने इस बार कड़े कदम उठाए हैं।

मंदिर के बाहर सजने वाली फूल-माला और प्रसाद की दुकानों को भी बंद करा दिया। ताकि किसी भी हाल में वहां भीड़ नहीं हो। कहा जा रहा है कि मंगलवार से फिर बैरिकेडिंग हटा दी जाएगी। तीसरी और चौथी सोमवारी को भी यही व्यवस्था रहने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.