साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज समाप्त हो चुका है। भारत समेत देश के कई हिस्सों में लोगों ने सूर्य ग्रहण के अद्भुत नजारे का लुत्फ उठाया। भारत में सुबह 8 बजे से यह ग्रहण शुरू हुआ और तकरीबन 11 बजे तक रहा। ग्रहण के बाद गंगा समेत पवित्र नदियों में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। ग्रहण के बाद दान पुण्य का विशेष महत्व है। ग्रहण समाप्त होने के बाद सूतक काल भी समाप्त हो जाता है और मंदिरों के कपाट भी खुल जाते हैं। साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण को ‘रिंग ऑफ फा’यर’ का नाम दिया गया था। अब अगले साल की शुरुआत में 10 जनवरी 2020 में चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा।

आने वाले साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें तीन चंद्र ग्रहण हैं और दो सूर्य ग्रहण हैं। दिसंबर में साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो यह एक खगोलीय घट’ना है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है, वहीं चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है।
10 जनवरी 2020 चंद्र ग्रहण
ग्रहण का टाइम: रात 10 बजकर 37 मिनट से 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट
कहां दिखाई देगा: भारत, यूरोप, अफ्रीक, एशिया और ऑस्ट्रेलिया
5 जून 2020 चंद्र ग्रहण
रात्रि को 11 बजकर 15 मिनट से 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक
कहां दिखाई देगा: भारत, यूरोप, अफ्रीक, एशिया और ऑस्ट्रेलिया
21 जून 2020 सूर्य ग्रहण
21 जून की सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 15 बजकर 03 मिनट तक
भारत, दक्षिण पूर्व यूरोप और एशिया

5 जुलाई 2020 चंद्र ग्रहण
सुबह 08 बजकर 37 मिनट से 11 बजकर 22 मिनट तक
अमेरिका, दक्षिण पूर्व यूरोप और अफ्रीका
30 नवंबर 2020 चंद्र ग्रहण
दोपहर को 13 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा और शाम 17 बजकर 23 मिन ..
भारत, अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया और ऑस्ट्रेलिया
14 दिसंबर 2020 सूर्यग्रहण
शाम को 19 बजकर 03 मिनट से 15 दिसंबर को 12 बजे
सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसको प्रशांत महासागर

Leave a Reply