मुजफ्फरपुर में कल वैक्सीन नहीं लगेगी। इसलिए सोमवार को सेंटर पर नहीं जाएं। शहर में वैक्सीन की डोज खत्म हो गई है, जिसके कारण शत-प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन के महाअभियान को झटका लग गया है। कल पूरे मुजफ्फरपुरके शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य नहीं होगा। अगर आपने सोमवार को टीका लेने की तैयारी कर रखी है तो रुक जाएं। जाने से कोई फायदा नहीं होगा। सिर्फ सदर अस्पताल को कोवेक्सीन का दूसरा डोज़ दिया जाएगा। वह भी सिर्फ एक केंद्र पर। अन्य सभी बन्द रहेंगे।

DIO डॉ. एके पांडेय ने बताया कि मुख्यालय से जो टीका मिला था, वह रविवार को खत्म हो गया। टीका केंद्र के प्रभारी पटना गए थे। लेकिन, वहां टीका नहीं मिलने पर वह वापस आ गए। इस कारण सोमवार को जिले के किसी भी केंद्र पर कोरोना टीका नहीं दिया जाएगा। अगर सोमवार शाम तक मुख्यालय से टीका उपलब्ध करा दिया जाता है, तो मंगलवार से फिर से टीकाकरण के लिए सभी केंद्र सुचारू ढंग से चलेगा। बता दें कि शहरी क्षेत्र में करीब 99 फीसद टीकाकरण का कार्य पूरा हो चुका है। शेष बचे हुए लोगों को भी टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिले का पहला शत-प्रतिशत टीकाकरण वाला प्रखण्ड मुरौल बन चुका है।




Leave a Reply