पूरे राज्य में इन दिनों युद्धस्तर पर कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चल रहा है। जिसको लेकर लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन, जिले में आए दिन वैक्सीन लेने पहुंच रहे लाभार्थी आपस में ही उलझ जा रहे है। कहीं-कहीं तो मारपीट की नौबत तक बन जा रही है। मामला कांटी थाना क्षेत्र के कांटी इलाके की है।

जहां वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा था। लाभार्थी सुबह से ही लाइन में खड़े थे। जिसके कारण सेंटर पर लंबी कतार लग गई। इसके बाद लाइन में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके कुछ घंटों के लिए भगदड़ की स्थिति बन गई। फिर, लाभार्थी वैक्सीन लेने के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग भूलकर कतार तोड़ने लगे। फिर एक-दूसरे से उलझ पड़े। इससे अफरातफरी की स्थिति बन गई।
कुछ देर बाद सेन्टर पर कुछ लाभार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हल्ला-हंगामा होने पर मौके पर तैनात गार्ड द्वारा लोगो को शांत करने की अपील की गई। लेकिन, लोग नही माने। फिर, हंगामा की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गार्ड व जनप्रतिनिधियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगो को शांत कराया। तब जाकर, स्थिति पर काबू पाया गया। वहीं अभी भी सेंटर पर लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई है।




Leave a Reply