BIHARBreaking NewsSTATE

पटना समेत 13 जिलों में बारिश को लेकर अ’लर्ट / 48 घंटे तक तेज हवा के हवा के साथ बारिश की संभावना; मौसम विभाग की अपील, घर में ही रहें

मौसम विभाग ने 48 घंटे तक बिहार के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट किया है। पटना सहित बिहार के 13 जिलों में आने वाले 48 घंटे में तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अलर्ट किया गया है। इसके अलावा बिहार के सभी 38 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। पटना में सहित आधा दर्जन जिलों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है जो अधिकतम 40 किमी प्रति घटे तक जा सकती है।

इन 13 जिलों में है अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल के साथ दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में कुछ स्थानों पर तेज हवा 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। यह अधिकतम 40 किमी प्रति घटे तक जा सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

दो दिनों तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक एक चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण पश्चिम बिहार और उसके आस पास स्थित है। इसी से संबंधित एक चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊपर स्थित है, जो अगले दो दिनों में पश्चिम की ओर अग्रसर होगी। मानसून की ट्रफ रेखा गंगानगर, फिरोजाबाद, बांदा, दक्षिण बिहार होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की तरफ गुजर रही है।

48 घंटे के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम सिस्टम के प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटे में बिहार के पश्चिम भाग में अधिकांश स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा एवं दक्षिण पश्चिम के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल एंव दक्षिण मध्य के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। बिहार के शेष भागों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य बिहार के कुछ स्थानों पर तेज हवा 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। यह अधिकतम 40 किमी प्रति घटे तक जा सकती है।

मानूसन का आधा समय बीता

मौसम विभाग के मुताबिक वर्षा मानसून का आधा समय बीत गया है। बारिश पर गौर करें तो अब तक प्रदेश के 14 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य वर्षा 20 प्रतिशत और उससे अधिक दर्ज की गई है। 22 जिले ऐसे हैं जहां बारिश सामान्य के आस पास ही रही है। मात्र दो जिले ऐसे हें जहां सामान्य से 20 से 40 प्रतिशत कम रही है। अब तक प्रदेश में 613.1 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.