मुजफ्फरपुर में याद किए गए मोहम्मद रफी
मुजफ्फरपुर । साधना कला केंद्र की ओर से शनिवार को न्यू दुर्गापुरी बीएमपी 6 स्थित कार्यालय परिसर में मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चत्रि पर माल्यार्पण किया। मंच का संचालन संस्था की संचालिका ममता रमण ने की। इस दौरान मोहम्मद रफी के बारे में वस्तिृत चर्चा की गई। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकार ने अपनी मधुर वाणी से संगीत प्रस्तुत किया। गायिका ममता रमण ने ‘सौ बार जनम लेंगे सौ बार फनाह होंगे….., एहसान तेरा होगा मुझ पर…., छू लो न वह दो नाजुक होठों को…. गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। श्रोता झूम उठे। इसके साथ ही सुनंदा कुमारी ने हो आज मौसम बड़ा बेईमान… गीत प्रस्तुत की। इससे संगीत का माहौल बन गया। उसके बाद निभा कुमारी ने टूटे हुए ख्वाबों ने हमको ये सिखाया हैं…., भारती श्रीवास्तव ने अकेले हैं चले आओ…, झिलमिल सितारों का आंगन होगा…, बबली कुमारी ने गुलाबी आंखें जो तेरी देखी…., क्या खूब लगती हों…., प्रियांशी कुमारी प्रिया ने आने से उसके आए बहार…., छुप गये सारे नजारे…, छाया कुमारी ने जाने वालों ज़रा…., नीलम चंद्रा झिलमिल सितारों का… गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया।







Leave a Reply