BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुज़फ़्फ़रपुर : सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में छात्रों का रहा जलवा

मुजफ्फरपुर : सीबीएसई 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में इस बार मुजफ्फरपुर जिले के बच्चों का जलवा रहा। जिले का ओवरऑल रिजल्ट 98.65 फीसदी रहा। इस बार पिछली बार से 24.65 फीसदी अधिक रिजल्ट रहा है। इससे छात्र-छात्राओं की बांछें खिली हुई हैं। सभी एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। कुृछ इसी प्रकार का उत्साह छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों में भी दिख रहा है। सभी बेहतर रिजल्ट के कारण गदगद हैं।
12वीं बोर्ड में पिछली बार जिले का रिजल्ट 74 फीसदी था। हालांकि अधिकतम अंक में अधिकांश स्कूलों में कमी आयी है। केंद्रीय विद्यालय के तिलक झा ने 99 फीसदी अंक लाकर परचम लहराया है। कॉमर्स के छात्र तिलक झा की इस उपलब्धि ने एक बार फिर सरकारी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय का मान बढ़ाया है। यह अंक जिले का 12वीं बोर्ड में अधिकतम अंक रहा। वहीं कॉमर्श में 99 फीसद अंक लाकर जिला टॉपर बनीं केंद्रीय विद्यालय की छात्रा अनम्या अगली पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से करना चाहती हंै। अधिकांश स्कूलों के टॉपरों को 94 से 96 फीसदी के बीच अंक आये हैं। पिछली बार स्कूलों में अधिकतम अंक का आंकड़ा 98 फीसदी तक था। बड़ी संख्या में 90 फीसदी से अधिक अंक लाकर बच्चों ने सफलता पायी है। 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले बच्चों की संख्या में इस बार कमी आयी है।
पास प्रतिशत बढ़ा, लेकिन अंक घटे
इस बार पास प्रतिशत सभी स्कूलों में बढ़ा है, लेकिन अंक प्रतिशत घटा है। स्कूलों के परफॉर्मेंस के आधार पर तय अंक प्रतिशत के कारण अंक प्रतिशत इस बार घट गया है। जिन स्कूलों में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले बच्चों की संख्या 50 से अधिक रहती थी, वहां इस बार यह संख्या 15-20 पर है। बोर्ड के एफलिएटेड लगभग 30 स्कूलों ने अलग-अलग अपने बच्चों का अंक प्रतिशत जारी किया है। स्कूलों ने अलग-अलग टॉपर सूची भी जारी की है।
झारखंड से पीछे रह गए बिहार के बच्चे
12वीं बोर्ड के रिजल्ट में सूबे के बच्चेे झारखंड से पीछे रह गए हैं। बिहार से 53658 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 529354 बच्चे पास हुए। झारखंड से 36956 बच्चे शामिल हुए थे, जिनमें 36725 पास हुए हैं। झरखंड का पास प्रतिशत 99.37 रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.