BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#BIHAR में सुबह 8.24 में शुरू हुआ सूर्य ग्रहण, राजधानी पटना में कुछ यूं दिख रहा सूर्य, देखें…

साल का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट से लगा है और बिहार में भी यह सूर्यग्रहण देखा जा रहा हैराजधानी पटना में यह सुबह 8.24 बजे शुरू हुआ है, जो 11.18 बजे तक चलेगा। हालांकि, जिलों में सूर्यग्रहण के समय में थोड़ा अंतर है।कुल साढ़े तीन घंटे तक लगनेवाले इस ग्रहण की शुरुआत भारत में सुबह 8 बजकर 4 मिनट से हो गई है।इस सूर्यग्रहण का असर भारत समेत नेपाल, चीन, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों पर दिखाई देगा। पटना स्थित श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में सूर्य ग्रहण देखने के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। यहां लोग विशेष उपकरणों की मदद से सूर्य ग्रहण देख रहे है।

यहां सन ग्लासेज और टेलीस्कोपी जरिए बड़े पर्दे पर सूर्यग्रहण देखने की व्यवस्था भी की गई है।श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र के खगोलविद विश्वनाथ गुप्ता ने बताया है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में सबसे ज्यादा केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में दिखेगा। वहीं, बिहार और देश के अन्य सभी भागों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। बता दें कि इससे पहले इस साल 6 जनवरी और 2 जुलाई को आंशिक सूर्यग्रहण लगा था।बता दें कि आज लगा ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं है। क्योंकि इस बार चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पाएगी।

इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहेगा। साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दिया है। खगोलविदों की मानें तो 26 दिसंबर के बाद अब अगला सूर्यग्रहण वर्ष 2020 में 21 जून को देखने को मिलेगा। सूर्यग्रहण के दौ’रान सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं और ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर के पट खुलेंगे जिसके बाद विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। सूतककाल में कुछ भी खाना-पीना निषिद्ध माना जाता है। ग्रहण के बाद लोग पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा अर्चना करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.