BIHARBreaking NewsSTATE

पूरे बिहार में बारिश-बिजली का अ’लर्ट / पटना, मुजफ्फरपुर समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अनुमान; तेज हवाएं भी चलेंगी

मानसून की ट्रफ रेखा बिहार के गया से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके असर से पटना में 45 से 55 km/h की रफ्तार से तेज हवा चल रही हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के 19 जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर बिहार के 19 जिलों में हल्की मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है।

दक्षिण बिहार में तेज बारिश को लेकर रहें सावधान
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बिहार के बक्सर, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, गया, पटना, बेगूसराय, नालंदा, बांका, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज हवा के साथ बिजली गिरने को लेकर अलर्ट किया है।

उत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश
वहीं, उत्तर बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, छपरा, गोपालगंज, मधुबनी, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और कटिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

ऐसे बदल रहा है मौसम का सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से निम्न हवा का दबाव पश्चिम की तरफ शिफ्ट हो रहा है। एक ट्रफ रेखा गंगानगर, नरनौल, गया, बांका होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस कारण से नमी का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सिस्टम से कारण बारिश का अनुमान है।

24 जुलाई तक ट्रफ रेखा चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली, कानपुर, अलीगढ़ होते हुए झारखंड से पश्चिम बंगाल से मध्य प्रदेश शिफ्ट हो रही थी, जिससे बिहार के तटवर्ती क्षेत्रों को छोड़कर मानसून निष्क्रिय हो गया था। इस दौरान 12 से 18 जिले में सामान्य से कम बारिश हुई। जून में जहां बारिश का सामान्य से 300 mm अधिक हुई। वहीं जुलाई में निष्क्रिय होने की वजह से बिहार में जुलाई में बारिश कम हुई।

30 सितंबर तक मानूसन
मौसम विभाग के मुताबिक, अगर 60 mm से अधिक बारिश होती है तो बिहार के 38 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड की जा सकती है। हालांकि, जुलाई के 30 दिनों में उत्तर बिहार में 17 बार और दक्षिण बिहार में केवल 5 बार ट्रफ रेखा गुजरी है।

मानसून सत्र अभी एक जून से 30 सितंबर तक है। ऐसे में 20 दिन से भी अधिक बारिश होती है तो बारिश का स्तर सभी जगहों पर सामान्य से अधिक होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.