मदर टरेसा विद्यापीठ के शतप्रतिशत छात्र उर्तीण
पुष्प रंजन व आदित्य कुमार ठाकुर ने लाया 94.4 प्रतिशत अंक
मुजफ्फरपुर। मदर टरेसा विद्यापीट मनिका मुशहरी मुजफ्फरपुर में इसबार विद्यालय के शतप्रतिशत छात्र उर्तीण हुए। विद्यालय के पुष्प रंजन व आदित्य कुमार ठाकुर ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वहीं प्रियांशू कुमार झा ने 92.2 प्रतिशत, कुणाल कश्यप 91.8 प्रतिशत,निशा नाथ 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। परीक्षाफल आने से विद्यालय प्रांगण में खुशी का माहौल था। मदर टरेसा विद्यापीठ के निदेशक सतीश कुमार झा ने बताया कि प्राचार्य के मार्ग दर्शन और शिक्षकों की पढ़ाई से यह सफलता मिली है। विद्यालय 46 छात्र शामिल थे जो सभी पास कर गये। उन्होंने अभिवावक,बच्चों,प्राचार्य एवं शिक्षकों को बधाई दी है। बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की।









Leave a Reply