प्रीमियर एकेडमी के अनुशका राज ने 95 प्रतिशत अंक लाकर लहराई पंचम
मुजफ्फरपुर। प्रीमियर एकेडमी बसौली कुढ़नी में इसबार 71 छात्र-छात्राएं ने बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुई थे। विद्यालय के शतप्रतिशत छात्र उर्तीण हुए। इसबार 95 प्रतिशत से लेकर 62 प्रतिशत के बीच छात्रों को अंक आया है। छात्रा अनुशका राज ने 95 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में अपना पंचम लहराया है। वही छात्र शिवम राज ने 93.8 प्रतिशत,धीरज कुमार 93.4 प्रतिशत,शशी रंजन 92.8 प्रतिशत,अनिशा कुमारी 91.8 प्रतिशत,अनीमा कुमारी 90.8 प्रतिशत, रौनक कुमार 91.8 प्रतिशत,दिपाली 90.8 प्रतिशत, निरव कुमार 90.8 प्रतिशत एवं विशाल कुमार 90.8 प्रतिशत अंक से उर्तीण हुए।

प्रीमियर एकेडमी के निदेशक बीके प्रसाद ने बताया कि प्राचार्य इंदू देवी के देखरेख और शिक्षकों के द्वारा की गई अच्छी पढ़ाई के कारण छात्रों को बेहतर अंक लाने में सफलता मिली है। निदेशक श्री प्रसाद ने विद्याालय में शानदार सफल होने पर छात्र-छात्रों उनके अभिवावक के साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकाओं को बधाई दी है।




Leave a Reply