जैतपुर पब्लिक स्कूल के आयूषी प्रिया ने 95.6 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाई विद्यालय का मान
मुजफ्फरपुर। जैतपुर पब्लिक स्कूल माड़ीपुर मुजफ्फरपुर में इसबार विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंक लाये है। हर साल के भांति इसबार भी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के कला के छात्रा आयूषी प्रिया ने 95.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाई है। कला में द्वितीय स्थान ऋचा कुमारी ने 81.8 प्रतिशत अंक से उर्तीण हुई। वहीं विज्ञान के छात्र आशिर अहमद ने 92 प्रतिशत एवं आदित्य राज ने 89.8 प्रतिशत अंक लाये। वाणिज्य में सुप्रिया सोनी ने 86.4 एवं समीर राज ने 80.2 प्रतिशत अंक से उर्तीण हुए। अभ्यर्थियों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अनुनीत सिन्हा, प्राचार्य रघुनाथ परीदा एवं सभी शिक्षकों ने उज्जवल भष्विय की कामना की है।




Leave a Reply