BIHARBreaking NewsSTATE

पटना में ओसामा से मिले चिराग पासवान / मां के हालचाल के बहाने दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे का मूड जाना, कहा- हमेशा आपके साथ खड़े हैं

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के मुखिया चिराग पासवान गुरुवार को पटना पहुंचने के बाद बेली रोड स्थित पारस हॉस्पिटल पहुंच गए। वहां वो सीवान के पूर्व सांसद व दिवंगज राजद नेता शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा से मिले। चिराग पासवान करीब 15 मिनट तक रुके और ओसामा से बात की। उनसे उनकी मां हिना शहाब का हालचाल पूछा। उनकी बीमारी के बारे में जाना। हिना शहाब पिछले कई दिनों से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद आज जब चिराग दिल्ली से पटना आए तो वो उनका हालचाल जानने पहुंच गए। यह पहला मौका है जब इन दोनों की मुलाकात हुई। मौके पर ओसामा से चिराग ने कहा कि वो हर वक्त उनके साथ खड़े हैं। भरोसा दिलाया कि वो हर तरह से हमेशा मदद के लिए तैयार खड़ें हैं।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही CM पर बरसे

दोपहर बाद 3:30 बजे की फ्लाइट से चिराग दिल्ली से पटना पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही वहां पहले से मौजूद मीडिया ने उन्हें घेर लिया। TMC सांसद महुआ मोइत्रा के ‘बिहारी गुंडा’ वाली बात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही घेर दिया। उन्होंने कहा कि जब भी बिहारियों का अपमान होता है तो मुख्यमंत्री चुप रहते हैं। वो उसका विरोध नहीं करते हैं। TMC सांसद ने जिन शब्दों का प्रयोग किया है, वो अमर्यादित है। मौके पर चिराग ने पटना में पंचायत वार्ड सचिवों और शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज का भी विरोध किया है। सीधे तौर पर निशाना साधा और कहा कि रोजगार मांगने पर लोगों को लाठी से पीटा जा रहा है।

प्रवक्ताओं को दिया निर्देश

मो. शाहबुद्दीन के बेटे से मुलाकात करने से पहले चिराग पासवान एसके पुरी स्थित अपने घर गए थे। वहीं पर उन्होंने पार्टी के सभी प्रवक्ताओं और नेताओं के साथ एक मीटिंग की। उन्होंने अपने प्रवक्ताओं को सुशासन की सरकार के खिलाफ खुलकर बोलने का निर्देश दिया है। सरकार की कमियों का खुलासा करने के साथ-साथ जनता के सामने उसके निदान का रास्ता भी बताने को कहा है। प्रवक्ता अशरफ अंसारी और राजेश भट्‌ट के अनुसार, प्रवक्ताओं को हर मोर्चे पर पूरी तरह से मुखर होने का आदेश मिला है। वहीं, भाजपा और जदयू से जुडे़ कई नेताओं ने आज चिराग पासवान की मौजूदगी में लोक जनशक्ति पार्टी को ज्वाइन किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.