BIHARBreaking NewsSTATE

चिराग पासवान- ‘सीएम नीतीश के कारण दूसरे प्रदेशों में ‘बिहारी’ अपमानित ’

TMC और DMK के नेताओं के ‘बिहारी गुंडा’ और ‘बिहारियों के पास ज्यादा दिमाग नहीं होता’ वाले बयान पर सियासी बवाल मच गया. लोजपा चिराग गुट के अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ कहा कि इस तरीके के भाषा का समर्थन नहीं किया जा सकता है. यह पूरे तरीके से गलत है. बिहार की छवि को सीएम नीतीश ने खराब किया है. बिहारियों को गलत तरीके से देखा जाता है इसके लिए नीतीश कुमार जिम्मेवार है. दूसरे प्रदेश में बिहारी शब्द गाली बना दिया गया है. आपको पीटा जाता है.

राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के बारे में कोई अच्छी खबर नहीं आती है. यहां पर बाढ़, बिगड़ती स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर बिहार सुर्खियों में रहता है. मेरी लड़ाई मेरी बिहारी स्वाभिमान की है. अगर कोई बिहार के भाई बहनों के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग करता है तो लोजपा इसका कड़ा विरोध करती है. आने वाले दिनों में बिहारी अपने शान को देश और दुनिया को दिखा देंगे.

वहीं वार्ड सचिवों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अगर कोई अपना हक मांगता है तो उसपर लाठियां चलायी जाती है. जब से हमने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की बात करने लगा तब से नीतीश कुमार के लिए खटकने लगा. मुख्यमंत्री बिहार की समस्या को सुनना नहीं चाहते हैं. अगर कोई बात करता है तो उसपर लाठियां चलवाते हैं.

चिराग पासवान ने छोटे भाई व सांसद प्रिंस राज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो मेरा छोटा भाई है. अगर वो मुझे गाली भी देते हैं तो मुझे कोई एतराज नहीं है. बता दें कि प्रिंस राज ने पार्टी में चिराग के अलग थलग पड़ने के पीछे उनके रवैये को जिम्मेवार ठहराया था.  

Input: LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.