मुजफ्फरपुर में 70 रेलवे ई टिकट के साथ एक दलाल गिरफ्तार,वही पक्की सराय में हुई छापेमारी में एक लॉपटॉप, दो मोबाइल एवं 1100 रुपये बरामद।
मुजफ्फरपुर। रेलवे सुरक्षा बल मुजफ्फरपुर ने पक्की सराय मुहल्ला में छापेमारी कर एक रेलवे टिकट दलाल को 70 अवैध ई टिकट के साथ धर दबोचा। आरपीएस ने गुरुवार को उसे सोनपुर रेलवे न्यायालय भेज दिया गया। दलाल के पास से एक लॉपटॉप,दो स्मार्ट मोबाइल एवं 1100 रुपये नगद राशि बरामद किया।


रेलवे सुरक्षा बल मुजफ्फरपुर के द्वारा रेलवे टिकट के व्यापार में संलिप्त दलालों के विरूद्ध चलाये गए अभियान के तहत आरपीएफ निरीक्षक वेद प्रकाश वर्मा ने टीम गठित कर मिठनपुरा पुलिस के सहयोग से पक्की सराय मुहल्ला में छापेमारी की। पक्की सराय आवेदा हाई स्कूल स्थित आजाद मार्केट में कनेक्ट इंडिया ट्रेवेल्स मोबाइल दुकान में टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दुकान से विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में बने 70 ई टिकट को जब्त किये। जिसकी कीमत 1 लाख 64 हजार 964 रुपये रुपये आंकी गयी है। श्री वर्मा ने बताया अवैध रूप से तत्काल,प्रिमियम एवं सामान्य टिकट को बनाया गया था। गिरफ्तार दलाल जाबेद अहमद बब्लू मिठनपुरा थाना के तीनकोठिया निवासी है।

आरपीएफ ने दलाल के पास से एक लॉपटॉप, दो स्मार्ट मोबाइल एवं 1100 रुपये नगद राशि बरामद किेया है। पुलिस ने उससे पूछताछ करने के बाद गुरुवार को सोनपुर रेलवे न्यायालय भेज दिया। छापेमारी में सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार मिश्रा, केके पासवान, दरोगा सुष्मिता,हवलदार सुभाष पांडेय, सिपाही मदन झा, नीरज कुमार रौशन, जे. कुमार आदि शामिल थे।



Leave a Reply