Breaking NewsGadgetsTECHNOLOGYWorld

#SAMSUNG_MOBILE: ₹14,000 के Galaxy M30s को ₹5,999 में खरीदने का मौका, जानें कैसे खरीद सकते है…

नए साल के मौके पर अगर आप अपने लिए तोहफा खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट से लेकर स्मार्टफोन कंपनियों तक कई हैंडसेट्स पर भारी डिस्काउंट उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तरह के एक जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर की जानकारी हम आपके लिए यहां लेकर आए हैं। Samsung Galaxy M30s बजट सेगमेंट में एक शानदार विकल्प है। 13,999 रुपये से शुरू होने वाले इस फोन पर Amazon कई ऑफर्स उपलब्ध करा रहा है। इस फोन को आप बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं।

इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,500 रुपये (MRP) के बजाय 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 1,501 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर यह फोन 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,500 रुपये (MRP) के बजाय 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 1,501 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही 9,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर यह फोन 7,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे पर्ल व्हाइट, ओपल ब्लैक और सैफायर ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

अन्य ऑफर्स: Galaxy M30s को No Cost EMI के साथ खरीदा जा सकता है। यह विकल्प बजाज फिन्सर्व और कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 5 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। यह डिस्काउंट 1,000 रुपये तक अधिकतम होगा। इसके साथ ही डेबिट कार्ड्स पर भी EMI विकल्प दिया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.