
हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। सीएजी ने अपने ऑडिट के बाद हमारे काम की सराहना की है। सीबीआई ने हमें कई मौकों पर क्लीन चिट दी है। किसी भी नई जांच का स्वागत है। जो लोग सार्वजनिक जीवन में हैं, उन्हें हमेशा किसी भी जांच के लिए तैयार रहना चाहिए।”उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया कि वह आप को सीबीआई के जरिये निशाना बना रही है, क्योंकि भगवा पार्टी शहर में आगामी विधानसभा चुनाव में एक और हार का सामना करने से डरती है।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, “तो इंतजार करते हैं – खबर है कि चुनाव में हार के डर से बौखलाई भाजपा अब सीबीआई के जरिये आम आदमी पार्टी को हराने की साजिश रच रही है।”उन्होंने कहा, “दिल्ली में बच्चा-बच्चा बोल रहा है – इस सरकार ने काम खूब किया है। किस-किस काम के पीछे सीबीआई लगाओगे।”2015 में सत्ता में आने के बाद से ‘आप’ सरकार को सीबीआई, ईडी और दिल्ली पुलिस की छापेमा’री का सामना करना पड़ा है, केजरीवाल ने दावा किया कि उन्हें हमेशा क्लीन चिट मिली है।



Leave a Reply