आज दिनांक 28-07-2021दिन बुधवार को समाजिक संगठन प्रयत्न की ओर से महामारी में स्वयंसेवकों की भूमिका विषय के ऊपर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में नेहरू युवा केंद्र कि जिला युवा अधिकारी सुश्री रश्मि सिंह ने इस महत्वपूर्ण विषय पर कहा कि वर्तमान परिस्थिति में युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेवारी है इस महामारी के दौर में , खुद से शुरू कर कर समाज तक जागरूकता पैदा करने की…. कोरोना जैसी महामारी से पूरे विश्व को अस्थिर कर के रख दिया है…. भारत भी इससे बहुत प्रभाभित हुआ हैं… युवाओं को अब आगे आकर इस महामारी को रोकने को लेकर कार्य करने की बहुत जरूरी हैं… पहले लोगों को मास्क, व्यक्तिगत दूरी, हाथ की सही से धुलाई, वैक्सीन ज्यादा से ज्यादा लोगों के बिच कैसे हो….

आज कल देखने को मिल रहा है की लोगों में जागरूकता की कमी है …लोग बेपरवाह हो रहे हैं…. नियमो को तोड़ रहे है….इससे हम सभी कोरोना के तीसरे लहर को बुलावा दे रहे हैं….जो की ना तो खुद के लिए , ना समाज के लिए, और न ही देश के लिए सही है। इस में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी अपने आसपास जो भी बूढ़े उम्र दराज लोग हैं उन्हें वैक्सीनेशन सेंटर पर ले जाकर वैक्सीनेशन करवानी है इस छोटी सी सी प्रक्रिया से हम इस महामारी को रोक सकने में सक्षम हो सकते हैं और व्यक्ति लगाने पर सभी गार्डलाइन को अपनाने की आवश्यकता है।

प्रयत्न के निदेशक श्री प्रभात कुमार अतिथि एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं संगठन के क्रियाकलापों के विषय में जानकारी दी। इस वेबिनार में समूचे भारतवर्ष से कई प्रतिभागियों ने अपना अहम योगदान दिया ।
वेबिनार का संचालन राहुल कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक युवा समाजसेवी अर्जुन गुप्ता ने किया।
उक्त वेबिनार में प्रो0 एस0एन0पी0 सिंह ने अपने विचारों से प्रतिवागियों को अबगत कराया। इस वेबीनार में मुख्य रूप से आस्था आनंद, संतोष कुमार, सुरुचि कुमारी, सोनल कुमारी,मोनिका कुमारी,अनिशा सिंह,श्रीधर कुमार, गुड़िया कुमारी,लोकेश कुमार,रमन जालान, महाराष्ट्र से उमा जी पाटील, प्रशांत गौतम, कुमारी हेमा,कमल कुमार, राधा कुमारी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।




Leave a Reply