नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन पर आधुनिक पैनल से टे्रनों का आवागमन शुरू
मुजफ्फ रपुर। नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन पर आधुनिक पैनल बैठाने का काम बुधवार को पूरा हो गया है। सिगनल और ट्रैक बदलने का काम त्वरित गति से होगा। ट्रेनों का आवागमन नये पैनल से काम करना शुरू हो गया। अब कर्मचारियों को सिगनल का काम या ट्रैक बदलने के लिए कर्मचारी को नहीं भेजना होगा। सारा काम पैनल पर लगे कम्प्यूटर के जरिये होगा। पैनल बदलने का काम दो दिनों में पूरा कर लिया गया। इसके लिए विभिन्न विभाग के लगभग दो सौ कर्मचारियों और अधिकारियों को तैनात किया था।

सिगनल बदलने का काम होने से दो दिनों तक सावधानी पूर्वक ट्रेनों का आवागमन किया गया। सोनपुर रेल मंडल में सबसे बड़ा यार्ड नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन पर होने से आधुनिक पैनल बैठाया गया है। यहां पर मालगाड़ियों की ठहराव के लिए सबसे बड़ा यार्ड है। यार्ड में मालगाड़ियों के ठहराव और ट्रेनों के आवागमन के लिए लगभग 25 लाइनें है। आधुनिक पैनल बैठने के कारण कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।
स्टेशन निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को शाम तक पैनल का काम पूरा हो गया। अब सिगनल का काम फास्ट हो जायेगा। सारा काम कम्प्यूटर के जरिये होगा।






Leave a Reply