भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आम्रपाली टिकटॉक पर भी कई वीडियोज बनाती रहती हैं। अब आम्रपाली ने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दुल्हन बनकर बैठी हैं और एक गाने पर लिप्सिंग कर रही हैं। इस पंजाबी गाने की लाइन्स है जब भी करती फोन मैं कॉल वेटिंग पर रखता। वीडियो में आम्रपाली के एक्सप्रेशन हमेशा की तरह कमाल के हैं। आम्रपाली का ये वीडियो फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और सभी कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि आम्रपाली दुबे की ज्यादातर फिल्में और गाने सुपरहिट होते हैं और यही वजह है कि उन्हें भोजपुरी क्वीन कहा जाता है। फिल्मों में उनकी जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ हिट मानी जाती है। इन दिनों आम्रपाली और निरहुआ फिल्म ‘निरहुआ लीडर’ की शूटिंग कर रहे हैं।इससे पहले भी आम्रपाली ने निरहुआ के साथ ऐसी फोटो शेयर की थी जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। दरअसल, कुछ दिनों पहले आम्रपाली और निरहुआ दोनों ही विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौ’रान आम्रपाली ने ये फोटो शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।




Leave a Reply