Breaking NewsNationalSTATE

कमाई का मौका! आज इस सरकारी कंपनी में 45 रुपए प्रति शेयर के भाव से लगाएं पैसे, सरकार बेच रही हिस्सेदारी, जानें डिटेल

नई दिल्ली. अगर आप कहीं निवेश की योजना (Investment Planning) बना रहे हैं तो आज आपके पास शानदार मौका है. जहां आप सरकारी कंपनी में पैसा लगाकर मोटी कमाई कर (Earn money) सकते हैं. दरअसल, सरकारी कंपनी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HUDCO) में केंद्र सरकार अपनी 8% हिस्सेदारी बेच रही है. इसके लिए 16.01 करोड़ शेयर्स की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी. इस कंपनी की OFS में निवेश करने के लिए निवेशक आज यानी मंगलवार 27 जुलाई से पैसा लगा सकेंगे. बता दें कि सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचकर लगभग 720 करोड़ रुपये जुटाएगी.

एक शेयर की कीमत 45 रुपए प्रति होगी
इसके लिए एक शेयर की कीमत 45 रुपए रखी गई है. यह जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई है. सरकार बिक्री के लिए ऑफ़र (ओएफएस) के माध्यम से 2.5 प्रतिशत या 5 करोड़ से अधिक शेयरों की अधिक सदस्यता बनाए रखने के विकल्प के साथ 5 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी या 11.01 करोड़ से अधिक शेयर बेच रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

ऑफर फॉर सेल 27-28 जुलाई को खुला रहेगा
निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM)के सचिव तुहीन कांता पांडे ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि Hudco में भारत सरकार की इक्विटी की बिक्री का प्रस्ताव Non-Retail investors के लिए आज से खुलेगा. वहीं, रिटेल निवेशक इसमें कल से पैसा लगा सकेंगे. सरकार ग्रीन शू विकल्प के रूप में अतिरिक्त 2.5 प्रतिशत के साथ 5.5 प्रतिशत शेयर बेचेगी.

जानें हुडको के शेयरों के दाम
बता दें कि अंतिम कारोबारी सत्र में बीएसई (BSE Sensex) पर हुडको का शेयर 6.22 फीसदी की गिरावट के साथ 47.50 रुपये पर बंद हुआ था. ओएफएस के लिए 45 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस सोमवार के क्लोजिंग प्राइस से 4.66 फीसदी की छूट पर है.

राष्ट्रपति कोविंद ने दी हैं मंजूरी
बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहरी विकास मंत्रालय के जरिए हुडको के शेयर्स की बिक्री को मंजूरी दी. पहले दिन यानी 27 जुलाई को 11.01 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी, जिसके लिए प्रति शेयर फेस वैल्यू 10 रुपए होगा. यह सरकार की करीब 5.5% हिस्सेदारी होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.