BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग : मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की बड़ी का’र्रवाई, लग्जरी बस से श’राब की बड़ी खेप बरा’मद

बिहार में कहने को तो शरा’बबंदी है, लेकिन ‘शराब तस्कर लगातार नए नए हथकंडे अपनाकर शराब का कारोबार कर रहे हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर NH- 28 किनारे मोतीपुर स्थित ढाबे की पार्किंग में छापेमारी कर एक लग्जरी बस से लगभग 68 कार्टन शराब जब्त की है.

जब्त शराब की कीमत लगभग 4 से 5 लाख रुपए बताई जा रही है. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी हरियाणा से एक लग्जरी बस विदेशी शराब को लेकर मुजफ्फरपुर आ रही है. जिसके बाद टीम ने गश्ती तेज की और छानबीन के क्रम में अहले सुबह बस को चिह्नित कर छापेमारी की गई. इस दौरान बस के तहखाने से शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी.

टीम द्वारा ढाबा संचालक से पूछताछ करने पर पता चला की 3 लोग बस को लाकर खड़ा किए थे, अगले दिन वापस हरियाणा लौटने की बात कही थी. उस दिन से आजतक बस यहीं खड़ा है. विभाग ने बस को जब्त कर लिया है. गाड़ी का रजिस्ट्रेशन  नंबर व बस पर अंकित मोबाइल नंबर के आधार पर शराब कारोबारी की पहचान करने में जुट गयी है.

बता दें कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध रूप से शराब की तस्करी जोरों पर है. पुलिस लगातार बड़े पैमाने पर शराब और तस्करों पर कार्रवाई कर रही है. लेकिन फिर नये-नये तरीके से तस्कर कारोबार को करने लग रहे हैं. नये तरीके का इजाद कर तस्कर दूसरे प्रदेशों से बड़े पैमाने पर बिहार में शराब लाने और उसे गंतव्य तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. जिसमें एक बड़ी सिंडिकेट का काम कर रहा है.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.