ब्रेकिंग;गायघाट में बिजली की समस्या से लोग परेशान, बिजली विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर लोगो ने दिया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन
Repoted by Deepak
अगर मुज़फ़्फ़रपुर में बिजली कटौती की बात आती है तो सबसे पहले मैठी फीडर और कटरा फीडर की चर्चा जरूर होती है, क्योंकि मैठी फीडर और कटरा फीडर आये दिन मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती करते रहती है, साथ ही बिजली की आंख मिचौली या लॉ वोल्टेज से वँहा के लोग काफी परेशान हो चुके है. भीषण ग्रामीण से लोगो का हाल-बेहाल रहता है.इसी को लेकर सोमवार को गायघाट समाजिक मंच के बैनर तले क्षेत्र के लोगो ने मैठी फीडर के परिसर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया, धरना पर बैठे लोगो का ये आरोप है कि मैठी फीडर में सही से बिजली सप्लाई नही हो पाती है,लॉ वोल्टेज रहता है, साथ ही बिजली की आँख-मिचौली दे परेशान रहते है. भीषण गर्मी में लोगो का हाल बेहाल है. लोगो की मांग है कि अविलंब इसको देखा जाए ताकि बिजली की समस्या न रहे है साथ ही लॉ वोल्टेज की समस्या से जल्द निजात मिले.जेई अविनाश रंजन ने बताया कि मामले में जगह जगह जहां भी गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। इधर बिजली बिल पर चक्रवृदि व्याज को लेकर एक विशेष कैंप लगाए जाते हैं। जहां माफ कर बिल भुगतान किया जाता है। वहीं गायघाट समाजिक मंच के कार्यकर्ता सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि बिजली की समस्या बरक़रार है। बिल को लेकर बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद कारवाई भी नहीं होती है।






Leave a Reply