राजगीर के लोग, अगले साल मार्च से गंगा का पानी पीने लगेंगे। गंगाजल उद्वह योजना के तहत पाइपलाइन के जरिए हथिदह (पटना) से गंगा का पानी पहुंचना है। 70% काम पूरा हो गया है। आगे के दिनों में यह पानी नवादा, गया, बोधगया भी जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना का हवाई सर्वेक्षण किया। बाद में अफसरों के साथ बैठक में योजनाओं को समय पर पूरा कराने को कहा।

राजगीर सर्किट हाउस में हुई बैठक में गंगा जल उद्वह योजना के अलावा जू सफारी पार्क, क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स एकेडमी, नेचर सफारी आदि महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। उनका कहना था कि योजनाएं समय पर पूरी हों तथा इसमें गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री हॉकी मैदान गए, योजना सहित अन्य कार्यों का लिया जायजा
बैठक के बाद मुख्यमंत्री हॉकी मैदान गए। गंगाजल उद्वह योजना विकास समेत अन्य विकास कार्यों का हवाई सर्वेक्षण किया। फिर वे पटना लौट आए। बैठक में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, सीएम के सचिव मनीष वर्मा, ओएसडी गोपाल सिंह, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, डीएम योगेंद्र सिंह, एसपी हरि प्रसाथ एस. तथा संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे।



Leave a Reply