बिहार की राजनीति शुरू से ही करवट लेने वाली मानी जाती है. अब बीजेपी कोटे के मंत्री इसी तर्ज पर NDA सरकार और गठबंधन के मुखिया सीएम नीतीश कुमार को ही चुनौती देते दिख रहे हैं. सम्राट चौधरी ने कहा है कि 2024-25 में बीजेपी को इतनी ताकत झोंक देनी चाहिए कि वो बिहार में अकेले सरकार बना ले. जिसको लेकर आरजेडी प्रवक्ता भाई विरेंद्र ने कहा कि उनदोनों पार्टी में क्या खिचड़ी पक रही है, ये कोई नहीं जनता है. लेकिन उनको पता नहीं है कि बिहार में जल्द ही महागठबंधन की सरकार बनने वाली है. बीजेपी और जेडीयू के रिश्ते बस नाम का रह गया है. कुर्सी के लिए सीएम नीतीश कुमार कुध भी कर सकते हैं.

आपको बता दें की रविवार को वैशाली में बीजेपी की एक बैठक के दौरान सम्राट चौधरी ने कुछ ऐसा ही बयान दे दिया है. सम्राट चौधरी ने कहा है कि 2024-25 में बीजेपी को इतनी ताकत झोंक देनी चाहिए कि वो बिहार में अकेले सरकार बना ले. सम्राट चौधरी के मुताबिक बीजेपी को योजनाओं को लागू कराने के लिए गठबंधन के सहयोगियों का मुंह देखना पड़ता है. अगर बीजेपी अपने दम पर सरकार बना लेती है तो ऐसी नौबत नहीं आएगी. सम्राट के इस बयान को एक तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है.

Input : LiveCities



Leave a Reply