Breaking NewsNational

श्रावण मास का पहला सोमवार आज, भगवान शिव की पूजा-अर्चना में अर्पित करें ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा घर-परिवार

भगवान शिव का माह कहा जाने वाला सावन महीना पंचांग के अनुसार 25 जुलाई, रविवार से आरंभ हो गया है. हिंदू धर्म में सावन या श्रावण मास की विशेष महिमा है. 26 जुलाई यानी आज सावन का पहला सोमवार है. सावन के सोमवार को विशेष महत्व है. इस दिन शिवभक्त व्रत रखकर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा, रूद्राभिषेक आदि का अनुष्ठान करते हैं. ऐसे में दिल्ली के चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु लाइन में खड़े नजर आए.

वैसे तो पूरा सावन माह ही बहुत पवित्र माना जाता है, लेकिन सावन माह के सोमवार का विशेष महात्म्य है. कहा जाता है कि सावन के सोमवार भगवान शिव को बेहद पसंद हैं. इस बार सावन में 4 सोमवार व्रत पड़ रहे हैं. 26 जुलाई यानी आज पहला सोमवार पड़ रहा है. इस दिन भगवान भोलेनाथ की विधि पूर्वक विशेष पूजा करने का विधान बताया गया है.

सावन के पहले सोमवार में फूल, फल, मेवा, दक्षिणा, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें, तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि से भगवान शिव की पूजा की जाती है. शिव भक्त इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की उपासना करते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए और अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.