BIHARBreaking NewsSTATE

आज से मॉनसून सत्र का आगाज, तेजस्‍वी बोले- CM नीतीश को सदन में देना होगा हर बात का जवाब

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. सत्र शुरू होने से पहले पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी तरफ से तैयारी कर ली है. राजद नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने सत्र शुरू होने से पहले पार्टी विधायकों के साथ बैठक की है. बैठक के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम पहले दिन चाहते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा विधायकों की पिटाई के मामले पर कार्रवाई नहीं करने पर अपना स्‍पष्‍टीकरण जरूर दें. आखिर कार्रवाई क्यों नहीं की?

इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में विधायकों को नीतीश कुमार के इशारे पर पीटा गया. इस पर हमने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. इस मामले में कार्रवाई हुई तो केवल 2 सिपाहियों को निलंबित किया गया. सीएम नीतीश कुमार का चरित्र रहा है कि छोटी मछलियों को पकड़ों और बड़ी मछलियों को बचाओ. इसके साथ उन्‍होंने कहा कि नीतीश सरकार को सदन में हर बात का जवाब देना होगा. वहीं, सत्‍ता पक्ष ने साफ तौर पर कहा है कि हम विपक्ष की हर बात का जवाब पूरी दमदारी से सदन में रखेंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महंगाई पर गौर नहीं करते. कितने साल लगेंगे उनको मंगाई पर गौर करने के लिए. इसके अलावा बिहार में बेरोजगारी नेशनल एवरेज से 3 गुना अधिक है. नीतीश कुमार को यह भी नहीं मालूम कि बिहार में सबसे अधिक ज्यादा वैक्सीन बर्बाद हुए हैं. उन्‍होंने बिहार का सत्यानाश कर दिया है. युवा विरोधी नीतीश कुमार वर्तमान में हर मामले में फेल है. इस समय बिहार में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है. जबकि नीतीया सरकार की कोई भी योजना जमीन पर नहीं दिख रही है.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.