बौद्ध धर्म के 14वें दलाईलामा बोधगया आ रहे हैं. इस ख़ास मौके पर ने प्राचीन तिब्बत मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. दरअसल दलाई लामा 2 जनवरी को प्रवचन की शरूआत करेंगे. इसके बाद 12 जनवरी तक काल चक्र मैदान में कार्यक्रम आयोजित की गयी है, जिसमें वह हिस्सा लेंगे. इस मौके पर 50 हजार बौद्ध श्रद्धालु कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारी कर ली है.सुरक्षा की बात करें तो तिब्बत मंदिर मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है. कालचक्र मैदान के आसपास कई जगहों पर बैरियर लगाए गए हैं. तिब्बत मंदिर के लामा तेनजीन ने बताया कि धर्मगुरु मंगलवार को विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेंगे.

इसके बाद सीधे 11 बजे तिब्बत मंदिर पहुंचेंगे और दिनभर मंदिर में विश्राम करेंगे.25 दिसंबर को सुबह में विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर पूजा-अर्चना करने जाएंगे. उसके बाद तिब्बत मंदिर में आम श्रद्धालुओं से मिलेंगे और बातचीत करेंगे. इसके बाद दो से छह जनवरी तक कालचक्र मैदान पर प्रवचन करेंगे और सात जनवरी को प्रस्थान कर जाएंगे.उन्होंने कहा कि दो जनवरी को धर्मगुरु कालचक्र मैदान पर बोधिसत्वों के सैंतीस अभ्यास पर प्रवचन, तीन जनवरी को आर्य अवलोकितेश्वर अभिषेक प्रदान करना, चार से छह जनवरी तक जनवरी 2018 में दिए गए प्रवचन का शेष मंजुघोष धर्मचक्र अभिषेक पर प्रवचन कार्यक्रम प्रस्तावित है.




Leave a Reply