Breaking NewsHIMACHAL PRADESHSTATE

पर्यटकों की गाड़ी पर पहाड़ी से टूटकर गिरे पत्थर, 9 लोगों की मौ’त, 3 अन्य घा’यल

किन्नौर. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर (Kinnaur) जिले में बटसेरी के पहाड़ी से पत्थर टूट कर (Landslide) नीचे गिरे हैं. चट्टान गिरने से कई वाहन उसकी चपेट में आए हैं. इस दुर्घटना में पर्यटकों से भरी गाड़ी पर भारी पत्थर गिर गया जिससे उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायपर्यटकों की गाड़ी पर पहाड़ी से टूटकर गिरे पत्थर, 9 लोगों की मौ’त, 3 अन्य घा’यललों को सीएचसी सांगला रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें गिरने से छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई.

बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश घूमने आए थे. भूस्खलन होने से बास्पा नदी पर बना पुल टूट गया है जिससे गांव का संपर्क शेष देश और दुनिया से कट गया है.

Youtube Video

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. कांग्रेस के विधायक जगत सिंह नेगी ने बताया कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है. उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल लिफ्ट करने के लिए सरकार से हेलीकॉप्टर मांगा गया है जिसके जल्द पहुंचने का आश्वासन मिला है. किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक, एसपी एस.आर राणा मौके पर मौजूद हैं.


मुख्यमंत्री जयराम सिंह ठाकुर ने इस दर्दनाक घटना पर दुख जाहिर किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है. इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें. मैंने फोन के माध्यम से किन्नौर जिला प्रशासन से हादसे की जानकारी ली व उन्हें दिशानिर्देश दिए. प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गया है तथा प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है. घायल हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं. ॐ शांति!’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.