BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर जंक्शन से GRP ने शातिर को गिरफ्तार किया:चलती ट्रेन में नशा खिलाकर लूटपाट करने वाला शातिर सुल्तान उर्फ ‘हड्डिया’ धराया, नशा का टैबलेट और ब्लेड बरामद

चलती ट्रेन में नशा खिलाकर यात्रियों से मोबाइल, पर्स छिनतई और लूटपाट करने वाले गिरोह के एक शातिर को GRP ने मुजफ्फरपुर जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। शातिर GRP के लिए सिरदर्द बन चुका था। घटना को अंजाम देकर वह फरार हो जाता था। काफी दिनों से GRP उसके पीछे पड़ी थी। बताया जा रहा है कि आरोपित के पास से 10 नशे की टैबलेट, एक ब्लेड और 50 रुपए बरामद किया गया है। वह जंक्शन पर यात्रियों के पॉकेट काट लेता था।

इस संबंध में थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 के पश्चिमी अंतिम छोर के पास से आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित 30 वर्षीय मोहम्मद सुल्तान उर्फ हड्डिया है। आरोपित मूल रूप से वैशाली जिले के महुआ थाना के सुमेरगंज टेरिया का रहने वाला है। आरोपित को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वह कई बार जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि वह ट्रेन के कई यात्रियों से मोबाइल छीन चुका है। ज्यादातर वह रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा हो जाता था। ट्रेन के गेट पर बैठे यात्रियों से मोबाइल झपट लेता था। इसके अलावा, पॉकेटमारी और नशा खिलाकर यात्रियों के सामान भी लेकर फरार हो जाता था। बताया गया कि रामदयालु से लेकर माड़ीपुर इलाके तक वह वारदात को अंजाम देकर चलती ट्रेन से उतर जाता था। इसके पीछे लंबे समय से पुलिस पड़ी थी। सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.