Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

63 साल के होकर भी 16 के लगते हैं अनिल कपूर, जानें उनके डेली रुटीन और फूड सीक्रेट के बारें में…

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की फिटनेस देखते हुए सबके दिमाग में सिर्फ एक ही शब्द आता है और वो है झक्कास। बता दें कि बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर का आज जन्मदिन है। 24 दिसंबर 1956 को पैदा हुए बॉलीवुड के शानदार एक्टर अनिल कपूर आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन अनिल कपूर के लुक को देख इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि वो 63 साल के हो चुके हैं। ऐसा लगता है कि अनिल कपूर ने खुद को टाइमलेस और एजलेस बना रखा है ।

तो ऐसे में सब ये जानना चाहते हैं कि वो इतने फिट कैसे रहते हैं।ऐसा कहते हैं कि अनिल कपूर के डेली मंत्र में एक्‍सरसाइज शामिल है। वो हर दिन जिम में 2 घंटा बिताते हैं। हफ्ते में 6 दिन अनिल जिम जाते हैं, इसलिए आज भी वो इतने एक्टिव रहते हैं।अनिल 10 मिनट कार्डियो एक्‍सरसाइज करते हैं। 20 मिनट- फ्री वेट एक हॉट योगा करते हैं और फिर रूटीन वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक लेते हैं। बता दें कि अनिल हर दिन बॉडी के अलग-अलग हिस्‍सों के लिए अलग-अलग एक्‍सरसाइज करते हैं

बैलैंस लाइफस्टाइल

एक्सरसाइज और योगा करने के साथ-साथ हमें अपनी लाइफस्टाल बैलैंस रखनी चाहिए। इसी वजह से अनिल कपूर स्मोकिंग नहीं करके और ड्रिंक भी बहुत कम करते हैं। इसके साथ ही वो ज्यादा प्रेशर नहीं लेते और खुलकर जीते हैं।

साउथ इंडियन फ़ूड के शौंकिन है अनिल कपूर

अनिल कपूर का उनकी खाना खाने की आदत में सुमार है साउथ इंडियन फ़ूड। एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें साउथ इंडियन फूड और क्वीजीन बेहद पसंद है जिसे वो कई सालों से खाते आ रहे हैं इसी आदत को अपने लुक का राज भी मानते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि साउथ इंडियन फ़ूड में उन्हें इडली सबसे ज्यादा भाती है। जिसे वो सांभर, चटनी और अचार के साथ खाते हैं रसम चावल और दही भी अनिल कपूर के खाने में टॉप प्रायोरिटी पर रहते हैं। इसके साथ ही अनिल कहते हैं कि जो भी खाए उसे मजे लेकर और खुश होकर खाए। ये भी एक अहम तरीका है खुद को फिट रखने का।

अनिल कपूर हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं। अनिल नाश्‍ते में ओट्स, अंडे या ऑमलेट और फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं।

लंच

अनिल कपूर लंच में एक कटोरी दाल और रोटी-चावल के साथ सलाद भी खाते हैं।

साइकिल चलाना पसंद

शाम के दौरान, अनिल कपूर साइकिल चलाना पसंद करते हैं। वह कहते हैं कि वह ऐसा 8 सालों से कर रहे हैं। दिन में वक्‍त मिलने पर वह मेडीटेशन भी कर लेते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.