गायघाट में JDU के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार स्वागत,जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Repoted by Deepak
गायघाट। पूर्णिया जाने के क्रम में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा का जोरदार स्वागत गायघाट चौक पर जद यू नेता प्रभात किरण के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष तथा उनके साथ आए युवा जदयू उत्तर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो जमाल का स्वागत किया। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष लालबाबू सहनी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि उनकी यात्रा पार्टी को हर बूथ तक मजबूत करने के लिए है। अगले लोकसभा चुनाव तक पार्टी फिर से बिहार में नंबर वन की पार्टी बनेगी। उन्होंने कहा कि आज अल्प सूचना पर भी इस तरह पार्टी कार्यकर्ताओं का जुटान मजबूत संगठन का ही प्रमाण है।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य नेताओं में शंकर प्रसाद सिंह, मृत्यंजय सिंह, नंदलाल यादव, किसान नेता रंजीत सिंह, कटरा युवा अध्यक्ष कुणाल सिंह, राणा रंधीर सिंह, श्याम कुमार यादव, महेश सहनी, कपिंदर पटेल, कपिलदेव सिंह, बंदरा अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ,राम उदगार राय ब्यास जी, रंधीर सिंह, अरुण यादव, राम ललित सिंह, मीडिया प्रभारी धनंजय सिंह, जिला महासचिव जय प्रकाश यादव, उप प्रमुख दिनेश राय, राम नरेश साह, रंजीत सहनी, भूषण कुमार यादव, रमेश कुमार राय, सरोज पंडित, जयराम यादव, सकल साहनी, विश्वनाथ यादव, लाल मोहन मिश्र, बरूण यादव, शिवनाथ पासवान, राज कुमार सहनी,मनीष यादव, पप्पू यादव, दिनेश मंडल आदि प्रमुख थे।





Comment here