BIHARBreaking NewsSTATE

31 जुलाई तक पूरी तरह बंद होगा मीठापुर बस स्टैंड:सभी जिलों की बसें आईएसबीटी से ही खुलेंगी, पटना डीएम ने टर्मिनल के सभी काम तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए

31 जुलाई तक मीठापुर बस स्टैंड पूरी तरह से बंद हो जाएगा। राज्य के किसी भी इलाके में बस से जाने के लिए यात्रियों को बैरिया आईएसबीटी जाना होगा। शुक्रवार को आईएसबीटी में कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने टर्मिनल परिसर में संचालित सभी कार्यों को तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक मीठापुर बस अड्डा को आईएसबीटी बैरिया में पूरी तरह से शिफ्ट कर दिया जाएगा। टर्मिनल पर आवश्यक व्यवस्था बनाये रखने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रवीण कुंदन को नामित किया गया है।

इस कमेटी में नोडल पदाधिकारी को ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधियों को शामिल करने का निर्देश दिया गया है। इसकी प्रत्येक शनिवार को शाम 5 बजे बैठक होगी। इसके साथ ही जीरोमाइल, मसौढ़ी मोड के आसपास के इलाके को जाममुक्त बनाने के लिए पहाड़ी संप हाउस के पास गोलंबर बनेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.