BIHARBreaking NewsSTATE

डिप्टी CM के सामने टूटी कोविड गाइडलाइन: उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मुलाकात के दौरान न चेहरे पर मास्क दिखा, न दो गज की दूरी

भागलपुर में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के पहुंचने पर कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद अपने दो दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे, लेकिन उनसे मिलने वालों का हुजूम इतना बढ़ गया कि कोरोना गाइडलाइन ध्वस्त हो गई। यह नजारा भागलपुर के गेस्ट हाउस में दिखा। कुप्पाघाट से लौटने के बाद उपमुख्यमंत्री गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ीं। गेस्ट हाउस के बाहर वाले 15/20 के कमरे में उनसे मिलने वालों में महिला समेत 60 से 70 लोग जमा थे। उनमें कई ऐसी भी महिलाएं थीं, जिनके चेहरे पर मास्क नहीं थे। सोशल डिस्टेंसिंग का भी किसी ने ख्याल नहीं किया।

बंद करना पड़ा दरवाजा
उपमुख्यमंत्री से मिलने और उन्हें बुके देने के लिए इतनी भीड़ जमा हो गई कि पहले कमरे के बाद दूसरे कमरे तक के गेट को बंद कर दिया गया। यह आलम करीब आधे घंटे तक रहा, जब बंद गेट के बाहर लोग अंदर जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे। करीब 30 मिनट तक गेट बंद रहा। अन्दर से इजाजत मिली कि सिर्फ पार्टी के जिलाध्यक्ष ही अन्दर आ सकते हैं। इस बात का लोगों ने दरवाजा पीटते हुए विरोध जताना शुरू कर दिया। कुछ लोग इसको लेकर हल्ला भी करने लगे, तब कहीं जाकर गेट खुला।

सांसद को भी करना पड़ा इन्तजार
भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि भागलपुर के सांसद अजय मंडल को भी करीब 15 मिनट तक प्रतीक्षा करनी पड़ गई | फिर कहीं जाकर उन्हें अन्दर ले जाया गया।

उपमुख्यमंत्री भी बिना मास्क वालों से मिलते रहे
भीड़ का नजारा ऐसा था कि उपमुख्यमंत्री बिना मास्क वालों से भी मिलते रहे। बिना मास्क पहने लोग उनके बगल में खड़े होकर फोटो खिंचवाते नजर आ रहे थे। यहां पर उपमुख्यमंत्री को भी कोरोना की गाइडलाइन का ध्यान नहीं रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.