बिहार विधानसभा चुनाव में मुंह की खानी के बाद पलूरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया एक बार फिर से लोगों के बीच दिखने लगी हैं। गुरुवार को उन्होंने समस्तीपुर के बाढ़ प्रभावित जगहों का जायजा लिया और वहां के लोगों का हाल जाना।
इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ शहर के बूढ़ी गंडक के किनारे रह रहे लोगों के साथ समय भी बिताया। ऐसे में वहां मौजूद बाढ़ से प्रभावित लोगों ने पुष्पम से अपना दर्द बयां किया। लोगों ने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें कोई सुविधा मुहैया नहीं कराया जा रहा। आवास योजना भी नहीं मिल रही है। पूरा घर पानी से दहा गया है। खाने-पीने की समस्या से बच्चें भूखे मर रहे हैं। राशन भी नही मिल रहा है। लोगों का कहना था कि वे जब भी डीलर के पास राशन लेने जाते है तो वो कहता है कि पहले कोरोना का सुइयां लीजिए तब राशन मिलेगा।
तो वहीं वहां मौजूद दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए जल जमाव व उससे होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताया। इसके बाद पुष्पम प्रिया चौधरी ने विभूतिपुर प्रखंड के बैंती नदी के बांध टूटने से हुए हज़ारों एकड़ के फसल की बर्बादी का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी बातचीत की। पुष्पम ने प्रभावित व्यक्तियों से मिल कर उन्हें आश्वाशन दिया तथा सरकार व प्रशासन से मिल कर फसल बर्बादी का आकलन कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया।
इधर पुष्पम प्रिया चौधरी ने बताया कि यहां जो बाढ़ की वजह से आफत आई है, उससे काफी लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। लोगों को किसी भी तरह की सरकारी सहायता नहीं मिल रही है। सरकार ने लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है।







Leave a Reply