जिले के अमौर-प्रखंड क्षेत्र पलसा से बड़ा ईदगाह होते हुए कस्बा जाने वाली पीडब्ल्यूडी पक्की सड़क में आरसीसी पुल ध्वस्त हो जाने के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो गया है. आरसीसी पुल ध्वस्त हो जाने के सभी प्रकार के वाहन सहित पैदल चलना बाधित हो गया है.

जिले के अमौर-प्रखंड क्षेत्र पलसा से बड़ा ईदगाह होते हुए कस्बा जाने वाली पीडब्ल्यूडी पक्की सड़क में भौकरी एवं अनरपुर के बीच सुनिश्चित योजना से बनी आरसीसी पुल ध्वस्त हो जाने के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो गया है. लोगों ने बताया कि एक बालू लदा ओवार लोड ट्रक पास होने के दौरान पुराना भोकरी एवं अनरपुर के बीच बना आरसीसी पुल ध्वस्त हो गया

आरसीसी पुल धस कर टूट जाने के कारण 7 पंचायतों का आवागमन प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक संपर्क भंग हो गया है. इस सड़क से प्रत्येक दिन पचास हजार से अधिक व्यक्तियोंं का प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक आवागमन होता है.

Input : LiveCities



Comment here