सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुणवत्ता यकीनन समिति की बैठक
-नियमित रूप से एचआईवी, हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन एल्बुमिन जांच करने पर जोर
- मौके पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें पंजी संधारण और जांच से संबंधित कई बारीकियों के बारे में बताया गया
मोतिहारी 21 जुलाई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदापुर के सभागार में गुणवत्ता यकीनन समिति की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सहनी की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें गुणवत्तापूर्ण सुविधा मुहैया कराने पर जोर दिया गया। साथ ही बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि जो भी प्रसव के लिए गर्भवती महिला संस्थान में आए उसका नियमित रूप से एचआईवी, हिमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन एल्बुमिन जांच करने पर जोर दिया जाए। केयर इंडिया के जिला ऑफिसर फैसिलिटेटर आयुषी राणा के द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें पंजी संधारण और जांच से संबंधित कई बारीकियों के बारे में जिला केयर फैसिलिटेटर के द्वारा बताया गया। उन्होंने बताया कि केयर इंडिया प्रखंड प्रबंधक के द्वारा उत्प्रेरक का कार्य किया जा रहा है।
सुरक्षित प्रसव के साथ ही परिवार नियोजन के महत्वपूर्ण बिदुओं पर भी खुलकर जानकारी दी जानी चाहिए


बैठक में बताया गया कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने व मातृ मृत्यु और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से प्रसव पूर्व जांच के साथ जटिलता की पहचान होने से समय रहते उसका अच्छे से देखभाल किया जा सके इसकी पहचान जरूरी है । साथ ही महिलाओं व गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के साथ ही परिवार नियोजन के महत्वपूर्ण बिदुओं पर भी महिला नर्सिंग स्टाफ, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा खुलकर जानकारी दी जानी चाहिए । ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं व उनके घर के मुखिया से मिलकर सही उम्र में विवाह व बच्चे हों इसलिए भी जागरूकता फैलाई जानी चाहिए। ताकि लोग परिवार के प्रति समझदारी दिखा सकें। बीपीओ मुकेश कुमार व फैमिली प्लानिंग कोऑर्डिनेटर अरविंद कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे।
गर्भवती महिला की एचआईवी ,हीमोग्लोबिन , शुगर , यूरिन व एल्बुमिन जांच करने पर जोर-

केयर इंडिया प्रखंड प्रबंधक श्रीनारायण सिंह के द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय के बारे में उपस्थित सभी को बताया गया। जो कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ था पुनः उसको इस बार की बैठक में पूरा करने का भरोसा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार साहनी और स्वास्थ्य प्रबंधक संजय शर्मा के द्वारा दिलाया गया। उन्होंने बताया कि जो भी प्रसव के लिए गर्भवती महिला संस्थान में आए उसका नियमित रूप से एचआईवी जांच हीमोग्लोबिन जांच, शुगर जांच, यूरिन, एल्बुमिन जांच करने पर जोर प्रखंड प्रबंधक केयर इंडिया श्रीनारायण सिंह के द्वारा बैठक में रखा गया। इस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साहनी के द्वारा जांच किट मुहैया कराने की बात बताई गई। मौके पर डीपीओ मुकेश कुमार, लेबर रूम इंचार्ज उषा कुमारी ,मेंटर नूतन कुमारी, सुमन कुमारी ,जीएनएम विभा कुमारी, प्रतिमा कुमारी ,संजू कुमारी ,ललिता कुमारी, सहित कई एएनएम जीएनएम मौजूद थी।




Leave a Reply