बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फैंस का दिल कैसे जीता जाता है ये बखूबी जानती हैं। तभी तो फिल्मों के अलावा भी वो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन्हीं सब के बीच दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण एक फोटोग्राफर का फोन लेने लेते हुए उसे कह रही हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छपाक (Chhapaak)’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका के अवाला विक्रांत मेसी भी नजर आने वाले है।


छपाक के प्रमोशन के लिए दीपिका को कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती और इसी सिलसिले में वह मुंबई के एयरपोर्ट में स्पॉट की गई। जहां पहले से मौजूद फोटोग्राफर उनकी फोटो क्लिक करने लगते हैं और उन्हें ‘दीपू जी’ कहकर बुलाने लगते हैं। दीपिका हंसते -मुस्कराते हुए एक फोटोग्राफर के पास आती हैं और उसका फोन ले लेती हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस वीडियो में कह रही हैं, ‘आपका कवर दे दो ना, कवर दो ना, मैं यूस कर सकती हूं’ इस पर फोटोग्राफर कहता है, ‘ले लिजिए, आपके बर्थडे पर देता हूं 5 तारीख को। इसके बाद दीपिका हंसकर मना कर देती हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।




Leave a Reply