Repoted by Deepak
गायघाट। बकरीद पर्व के दौरान कोविड-19 के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सख्त है। प्रखंड के रामनगर में प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर लोगों को नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। लोगों से अपील की गई कि आदेशों एवं निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। नमाज कोविड-19 के निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपने-अपने घरों में अदा करने का निर्देश दिया।गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध धारा 144 का भी सख्ती से अनुपालन करने की बात कही गई। मौके पर पदाधिकारियों ने मस्जिद के इमाम से अपने मस्जिद की माइक से उक्त जानकारी पूरे मुहल्ले में देने का निर्देश दिया।कटरा के सर्किल इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने कहा कि यह खुशी का त्योहार है। सभी लोग अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए इसे मनाएं। कहा कि नमाज के बाद एक दूसरे से हाथ मिलाना और गले मिलना सख्त मना है। थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी लोग अच्छे से अपने-अपने घरों में शांतिपूर्वक सरकारी गाइडलाइन के तहत नमाज अदा करें। कहीं से भी यह खबर आई कीकोविड की गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया तो वैसे मस्जिदों के इमाम एवं कमेटी के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


प्रखंड के रामनगर, भूसरा, जाया सहित गांवों में फ्लैग मार्च किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि रामनगर स्थित मस्जिद का जायजा लिया और वहां के मौलवी को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया। कहा कि मस्जिद में नमाज अदा न कर अपने घरों में करें। कहा कि मस्जिदों में बेवजह भीड़-भाड़ न लगाएं। कोरोना से बचने के लिए मास्क पहने और शारीरिक दूरी बनाए रखें।उनहोंने कहा कोई भी सरकार की ओर से जारी किए गए गाइडलाइन की अवहेलना न करें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्वक व सौहार्द वातावरण में बकरीद मनाएं।इसमें एसआई अनिल कुमार,विनोद कुमार, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे।





Leave a Reply