BIHARBreaking NewsSTATE

‘अखबार में पढ़ते हैं, लेकिन अभी तक इसपर गौर नहीं किया’ पेट्रोल के बढ़ते दाम पर बोले सीएम नीतीश

बिहार में पेट्रोल का दाम शतक पार चुका है. लोग त्राहिमाम किए हुए हैं. पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर जब सीएम नीतीश से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “ईमानदारी से बता दें कि इसपर हमलोग ने गौर नहीं किया है, आपस में हमलोग बातचीत करेंगे. बातचीत में क्या कुछ रास्ता निकलता है, हम देखते हैं. अखबार में छपता रहता है, उसको देखता हूं. लेकिन मैं ईमानदारी से बता दूं कि इसपर हमलोगों ने अभीतक गौर नहीं किया है. लेकिन लोगों को कैसे राहत दिया जाए इसपर गौरी किया जाएगा.”

वहीं जनसंख्या को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर उन्होंने कहा कि हम ऐसे लोगों का नोटिस नहीं लेते हैं. ये लोग क्या बोलते हैं, हम गौर नहीं करते. जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कौन राज्य क्या करता हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. हमलोगों ने बिहार में प्रजनन दर कम करने को लेकर महिलाओं को शिक्षित करने का अभियान चलाया है. जिसका अच्छा परिणाम सामने आया है.

महिलाएं अगर पढ़ लिख जाएंगी तो निश्चित प्रजनन दर कम होगा. इसलिए बिहार में पंचायत स्तर पर 10+2 स्तर का स्कूल खोला गया. ताकि लड़कियों को इंटर करने के लिए दूर नहीं जाना पड़े. इसका फायदा दिखने लगा है. बिहार का प्रजनन दर 3 फीसदी हो गया है. शिक्षा से लोगों में जागरूकता आ रही है. इससे प्रजनन दर में कमी आई है

बता दें कि शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि बीजेपी को नीतीश कुमार की सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए. इसके बाद आज नीतीश कुमार ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हम ऐसे लोगों के बयान का नोटिस ही नहीं लेते हैं. आप सवाल पूछ रहे हैं तो बता देते हैं. उन्होंने कहा कि उसे कुछ समझ है,खुद कहां है जानते हैं? हम ऐसे लोगों के बयान का नोटिस भी नहीं लेते हैं. इन लोगों की बात पर हम ध्यान नहीं देते हैं.

Input: LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.