BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के सियासी गलियारे में पहुंची ईशान किशन के विजयी धमाके की गूंज, सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

बिहार का युवा क्रिकेटर ईशान किशन ने वनडे के डेब्यू मैच में शानदार परफॉर्मेंस किया. इतना ही नहीं, अपने करियर का पहला मैच सिक्सर से शुरू किया और उन्होंने 50 फिफ्टी भी लगाया. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच से अपने वनडे करियर का आगाज करने वाले ईशान किशन के शानदार परफॉर्मेंस की गूंज बिहार के सियासी गलियारे में पहुंची. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शानदार सफलता पर ईशान किशन को बधाई दी है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अपने पहले एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले बिहार के लाल ईशान किशन को ढेर सारी शुभकामनाएं. विश्वास है कि आप इसी तरह भविष्य में भी बिहार एवं देश को गौरवान्वित करेंगे. इसके अलावा अन्य नेताओं ने भी ईशान को बधाई दी है. बिहार के खेलप्रेमियों में इसे लेकर काफी उत्साह है.

दरअसल, बिहार के लाल और टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने वनडे डेब्यू को यादगार बना दिया है. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच से अपने वनडे करियर का आगाज करने वाले ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक जड़ा. खास बात कि कल उनका जन्म दिन भी था. कल ईशान का 23वां बर्थडे था. टीम इंडिया ने ईशान की फिफ्टी की बदौलत श्रीलंका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस तरह टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है.

ईशान किशन ने क्रीज पर आते ही पहली गेंद पर सिक्स जड़ा. उन्होंने छठे ओवर की चौथी गेंद पर धनंजय डि सिल्वा के सिर के ऊपर से हवाई शॉट खेला, जो बाउंड्री के बाहर गई. उन्होंने 33 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की. यह भारत की ओर से डेब्यू मैच में दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है. इसके पहले कुणाल पंड्या ने 26 गेंदों में हाफ सेंचुरी मारी थी. इस मैच में ईशान किशन 42 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए. और हां, अपने जन्म दिन पर डेब्यू करने वालों में भी ईशान किशन देश का दूसरा खिलाड़ी बन गया. इसके पहले गुरशरण सिंह ने अपने जन्मदिन पर 8 मार्च, 1990 को हेमिल्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत की थी.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.